चकिया: जोगिया कला में युवक का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका जताई जा रही है
चकिया क्षेत्र के जोगिया कला गांव में शनिवार सुबह करीब 06 बजे घर के बाहर चारपाई पर सो रहे 35 वर्षीय बृजेश यादव उर्फ बेचई का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।