चंदौसी: चंदौसी नगर में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की शुरुआत, नगर में स्वच्छता रैंकिंग पर ईओ ने दी जानकारी
*चंदौसी में स्वच्छता रैंकिंग को लेकर नगर पालिका परिषद चंदौसी द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार दोपहर करीब 4:00 बजे नगर पालिका कार्यालय में एक कॉन्फ्रेंस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें अधिशासी अधिकारी धर्मराज ने स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।