चक्रधरपुर: रजत जयंती पर सजा झुमका मोहल्ला का छठ पूजा पंडाल, नगर अध्यक्ष सन्नी उरांव ने किया उद्घाटन
चक्रधरपुर के झुमका मोहल्ला में छठ पूजा समिति इस वर्ष अपना रजत जयंती महोत्सव धूमधाम से मना रही हैl इसे लेकर शनिवार देर शाम को आकर्षक ढंग से तैयार किए गए पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया गया. चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णदेव साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन कियाl