नवगछिया: मानसिक रूप से बीमार युवती सकुशल बरामद, रंगरा पुलिस को मिली सफलता
रंगरा थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता मानसिक रूप से बीमार युवती को सकुशल बरामद कर लिया। युवती 18 जुलाई को रंगरा चौक स्थित एक दुकान से सामान लेने निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी थी। परिजनों के आवेदन पर रंगरा थाना में कांड संख्या 126/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। लगातार अनुसंधान के बाद 31 जुलाई को पुलिस ने युवती को सुरक