धौरहरा: बढ़ईनपुरवा गांव के पीड़ित की पुत्री को एक युवक बहला-फुसला कर लेकर हुआ फरार, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
लखीमपुर खीरी जिले के बढ़ईनपुरवा गांव से एक युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है।पीड़ित पिता ने रविवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि एक युवक उनकी पुत्री को पहले अपने झांसे में लिया और लेकर फरार हो गया पीड़ित ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कार्यवाही करने की मांग की है।