सतबरवा के दुलसुलमा के 18 वर्षीय पवन सिंह पिता विजय सिंह का शव शुक्रवार रात हड़ही पहाड़ी पर फंदे से लटका बरामद हुआ। युवक गांव में ही शादी समारोह में गया था। मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। परिजनों ने हत्या करके शव फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार दोपहर 12 बजे डेड बॉडी का पोस्टमार्टम हुआ।