पूरनपुर: एक मोहल्ले में युवती अपने प्रेमी के साथ रात के अधेरे में फरार, परिजनों में मचा हड़कंप
पूरनपुर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती के प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। युवती के अचानक घर से गायब होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों को प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए।