इंदौर: 43 डिग्री की तपती धूप में यातायात संभालने को मजबूर पुलिसकर्मी, विभाग ने नहीं की कोई व्यवस्था
Indore, Indore | May 12, 2026 एंकर - इंदौर में गर्मी अब कहर बनकर टूट रही है। शहर का तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच चुका है और मौसम विभाग लगातार हीट वेव की चेतावनी दे रहा है। डॉक्टर दोपहर में धूप से बचने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ शहर के ट्रैफिक जवान तपती सड़कों पर घंटों ड्यूटी करने को मजबूर हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि भीषण गर्मी के बावजूद जवानों क