बैरगनियां: नेटवर्क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, कॉल करने तक में हो रही परेशानी
बैरगनिया प्रखंड अंतर्गत अख्ता पश्चिमी चकवा पंचायत के पुनर्वास क्षेत्र में वर्षों से मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर देश में 5G और अनलिमिटेड इंटरनेट की बातें हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर उनके क्षेत्र में सामान्य ऑडियो कॉल करना भी मुश्किल हो गया है।