अकबरपुर: सीएचसी अकबरपुर के शिविर में 38 गर्भवतियों की जांच, 4 गंभीर एनीमिक महिलाओं का हुआ विशेष उपचार
2:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अकबरपुर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत विशेष एएनसी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 38 गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच की गई तथा उन्हें सुरक्षित मातृत्व से संबंधित आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं और परामर्श उपलब्ध कराया गया।