धार: धार में भोज हॉस्पिटल से बाइक हुई चोरी, कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण किया दर्ज
Dhar, Dhar | Nov 30, 2024 धार में बाइक चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है, जो लगातार बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा हैं। इस बार धार के भोज अस्पताल से बाइक चुराकर अज्ञात बदमाश ले गए है। फरियादी की डिलक्स बाइक क्रमांक MP11 MY 6024 किमती करीब 25 हजार रूपये की अज्ञात बदमाश चुरा कर ले गया है। कोतवाली थाना पुलिस द्वारा आज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया।