मुरैना नगर: मुरैना में भीषण गर्मी: 44 डिग्री तापमान के बीच कक्षा 8 तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी
मुरैना जिले में भीषण गर्मी के चलते तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।प्रशासन ने कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अप्रैल तक अवकाश घोषित किया है।यह आदेश सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू रहेगा। तेज धूप और लू से बच्चों के स्वास्थ्य को खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।