अरवल: बहला-फुसलाकर लड़की भगाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Arwal, Arwal | Apr 18, 2026 मेहंदिया थाना पुलिस ने कांड 59/26 के आरोपी मो. शब्बा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को उपाध्या बिगहा गांव की लड़की को बहलाकर भगाने का आरोपी था। गुप्त सूचना पर मेहंदिया बाजार से पकड़ा गया। पुलिस दबाव में लड़की ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसे धारा 363 के तहत बयान दर्ज कराने कोर्ट भेजा गया है।