फतेहाबाद: फतेहाबाद के जरारी मोड़ पर अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, दो युवक घायल होकर अस्पताल में भर्ती
फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम जरारी मोड़ के पास बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक फिसलने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े।दोनो को उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।