बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के ताजा आदेश के बाद बारुण नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के निर्वाचन पर ग्रहण लग गया है। गुरुवार को बारुण ब्लॉक मुख्यालय में होने वाली चुनावी प्रक्रिया को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।