पलिया: पलिया में करोड़ों की तालाब भूमि पर अवैध मिट्टी पटान का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
पलिया नगर के निघासन रोड स्थित दून स्कूल के सामने करीब 70 से 80 वर्ष पुराने तालाब की करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि पर अवैध रूप से मिट्टी पटान किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तहसील प्रशासन की मिलीभगत से तालाब को पाटने का कार्य खुलेआम चल रहा है। बताया जा रहा है। कि उक्त तालाब का पूर्व में कई बार मछली पालन के लिए पट्टा भी हो चुका है।