मेदिनीनगर (डालटनगंज): चैनपुर गोलीकांड के विरोध में मेदिनीनगर में जन आक्रोश मार्च, हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना के विरोध में सोमवार को मेदिनीनगर शहर में जन आक्रोश मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में लोग हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सड़कों पर उतरे तथा समाहरणालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हत्यारों का हथिया