धार: क्षत्रिय मराठा समाज ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर शासकीय अवकाश के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Dhar, Dhar | Feb 12, 2026 श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी पूरे देश सहित धार जिले में भी अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्वा के साथ मनाई जाती है। छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल मराठा समाज, अपितु संपूर्ण राष्ट्र के गौरव एवं प्रेरणापुंज हैं। श्री क्षत्रिय मराठा समाज द्वारा हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को शासकीय अवकाश घोषित के लिए ज्ञापन सौपा।