होशंगाबाद नगर: सेठानी घाट पर शनि अमावस्या पर स्नान करते समय डूबी 30 वर्षीय महिला, एसडीआरएफ ने सुरक्षित बचाया
शनिवार दोपहर करीब 1 बजे नर्मदापुरम के से सेठानी घांट पर स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एसडीआरएफ के जवानों ने सुरक्षित बचाया है,जानकारी के मुताबिक 30 वर्षीय महिला इंदौर की रहने वाली है जो सेठानी घाट पर नर्मदा नदी में स्नान करने के लिए आई हुई थी इसी दौरान वह गहरे पानी में चली गई तुरंत ही घाट पर तैनात होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के जवानो ने सतर्कता दिखाई।