रामनगर: रामनगर बुढ़वल विद्युत उपकेंद्र में नवागत अधिशासी अभियंता ने कार्यभार ग्रहण किया, विद्युत उपकेंद्र का किया निरीक्षण
रामनगर बुढ़वल विद्युत उपकेंद्र में नवागत अधिशासी अभियंता अमिजीत सिंह ने शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे कार्यभार ग्रहण किया है। उन्होंने बताया कि रामनगर विद्युत केंद्र के सभी कार्यों की समीक्षा की जा रही है।शासन की मंशा और निर्देशों के अनूरूप विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता।