बस्ती: डारीडीहा भदेश्वर नाथ मार्ग पर बस्ती रिंग रोड निर्माण स्थल के पास कार पोल से टकराई
Basti, Basti | Nov 27, 2025 बस्ती जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र के डारीडीहा भदेश्वर नाथ मार्ग पर बस्ती रिंग रोड निर्माण स्थल के पास एक कार पोल से टकरा गई, स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्ती रिंग रोड के अधिकारियों द्वारा डारी डीहा भदेश्वर नाथ मार्ग को तोड़कर जो आने-जाने के लिए बाईपास बनाया गया है। वह गलत तरीके से बनाया गया है जो ठीक पोल के बगल में है जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई है।