Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
No video available

छठ के अवसर पर बाजारों में खरीदारी को उमड़ी महिलाओं की भीड़

MORE NEWS

एसपी स्वर्ण प्रभात  ने कोटवा थाना का किया औचक निरीक्षण #shortvideo #sp

एसपी स्वर्ण प्रभात ने कोटवा थाना का किया औचक निरीक्षण #shortvideo #sp

Motihari, East Champaran | Jul 14, 2026

जिलाधिकारी ने किया जिला शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण 
     जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार एवं सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बायोमैट्रिक अटेंडेंस देखी गई एक-एक कर्मियों का परिचय प्राप्त किया गया एवं जो कर्मी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए उनसे स्पष्टीकरण करते हुए उनका वेतन कटौती करने का निर्देश दिया गया।
     जिलाधिकारी के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सेवांत लाभ सहित एरियर भुगतान के जो मामले हैं उसका निष्पादन हर हाल में एक माह के अंदर करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा निर्देश दिया गया कि शिकायत से संबंधित जो भी मामले हैं उनका निष्पादन अगले 15 दिनों में कर दिया जाए। जरूरत पड़े तो इसके लिए कैंप भी लगवाएं। डीएम ने कहा कि शिक्षकों एवं छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए एवं इसका निष्पादन किया जाए।
जन शिकायत से संबंधित प्राप्त आवेदनों का अच्छे से रख रखाव किया जाए, उसका लॉग बुक मेंटेन किया जाए, शिकायतकर्ता के द्वारा शिकायत कब प्राप्त हुई और उस पर कब क्या कार्रवाई हुई, एक-एक स्टेप की जानकारी रखी जाए और नियमित रूप से उसकी समीक्षा की जाए। किसी भी स्तर पर लंबित रहने की स्थिति में उस स्तर के कर्मी/ पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
    जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया  कि सेवान्त लाभ के मामलों के निष्पादन एवं प्राप्त शिकायतों के निष्पादन से संबंधित कृत कार्रवाई संबंधी प्रतिवेदन जिला गोपनीय प्रशाखा को उपलब्ध कराई जाए।
   जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया की शिक्षा विभाग में पदस्थापित सभी पदाधिकारी एवं कर्मी नियमित रूप से  बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनाएं एवं इसकी रेगुलर बेसिस पर समीक्षा की जाए।
जो भी कर्मी समय से कार्यालय नहीं आते हैं उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

जिलाधिकारी ने किया जिला शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार एवं सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बायोमैट्रिक अटेंडेंस देखी गई एक-एक कर्मियों का परिचय प्राप्त किया गया एवं जो कर्मी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए उनसे स्पष्टीकरण करते हुए उनका वेतन कटौती करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सेवांत लाभ सहित एरियर भुगतान के जो मामले हैं उसका निष्पादन हर हाल में एक माह के अंदर करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा निर्देश दिया गया कि शिकायत से संबंधित जो भी मामले हैं उनका निष्पादन अगले 15 दिनों में कर दिया जाए। जरूरत पड़े तो इसके लिए कैंप भी लगवाएं। डीएम ने कहा कि शिक्षकों एवं छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए एवं इसका निष्पादन किया जाए। जन शिकायत से संबंधित प्राप्त आवेदनों का अच्छे से रख रखाव किया जाए, उसका लॉग बुक मेंटेन किया जाए, शिकायतकर्ता के द्वारा शिकायत कब प्राप्त हुई और उस पर कब क्या कार्रवाई हुई, एक-एक स्टेप की जानकारी रखी जाए और नियमित रूप से उसकी समीक्षा की जाए। किसी भी स्तर पर लंबित रहने की स्थिति में उस स्तर के कर्मी/ पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया कि सेवान्त लाभ के मामलों के निष्पादन एवं प्राप्त शिकायतों के निष्पादन से संबंधित कृत कार्रवाई संबंधी प्रतिवेदन जिला गोपनीय प्रशाखा को उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया की शिक्षा विभाग में पदस्थापित सभी पदाधिकारी एवं कर्मी नियमित रूप से बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनाएं एवं इसकी रेगुलर बेसिस पर समीक्षा की जाए। जो भी कर्मी समय से कार्यालय नहीं आते हैं उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

East Champaran, Bihar | Jul 13, 2026

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक, मद्य निषेध के पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को आज जिला में  सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला स्कूल एवं एलएनडी कॉलेज परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा आयोजित अवर निरीक्षक, मद्य निषेध के पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा को आज जिला में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया है। परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला स्कूल एवं एलएनडी कॉलेज परीक्षा केंद्र का भ्रमण कर परीक्षा संचालन का जायजा लिया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

East Champaran, Bihar | Jul 12, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी

कारागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, बंदियों को विधिक सहायता संबंधी अधिकारों की दी गई जानकारी

आज दिनांक 12.07.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा लॉ फाउंडेशन के सहयोग से मोतिहारी केंद्रीय कारा के ई-मुलाकाती हेल्पडेस्क परिसर में “बंदियों को विधिक सहायता सेवाओं तक पहुँच हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) एवं प्रिजन लीगल एड क्लिनिक, 2022 के प्रभावी संचालन” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेंद्र वर्मा, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADCS) ने की। इस अवसर पर आर्य देव, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल, सुभेंदु एवं दीपशिखा (लॉ फाउंडेशन), कारा प्रशासन के पदाधिकारी तथा पीएलवी मनोरंजन शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में उमेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रत्येक बंदी को संविधान एवं विधि द्वारा प्रदत्त निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। प्रिजन लीगल एड क्लिनिक बंदियों और न्याय व्यवस्था के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है तथा यह सुनिश्चित करता है कि आर्थिक अथवा अन्य कारणों से कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने अपने संदेश में कहा कि:

“राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक बंदी तक समयबद्ध एवं प्रभावी विधिक सहायता पहुँचे। प्रिजन लीगल एड क्लिनिक केवल कानूनी परामर्श का केंद्र नहीं, बल्कि न्याय तक समान पहुँच सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निरंतर यह प्रयास कर रहा है कि प्रत्येक पात्र बंदी को विधिक सहायता, विधिक परामर्श एवं आवश्यक कानूनी सेवाएँ सहज रूप से उपलब्ध हों।”

कार्यक्रम के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, प्रिजन लीगल एड क्लिनिक की भूमिका, विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा उनके विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि कारागार में निरंतर विधिक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर बंदियों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक बनाया जाता रहेगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी कारागार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, बंदियों को विधिक सहायता संबंधी अधिकारों की दी गई जानकारी आज दिनांक 12.07.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी द्वारा लॉ फाउंडेशन के सहयोग से मोतिहारी केंद्रीय कारा के ई-मुलाकाती हेल्पडेस्क परिसर में “बंदियों को विधिक सहायता सेवाओं तक पहुँच हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) एवं प्रिजन लीगल एड क्लिनिक, 2022 के प्रभावी संचालन” विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेंद्र वर्मा, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADCS) ने की। इस अवसर पर आर्य देव, सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल, सुभेंदु एवं दीपशिखा (लॉ फाउंडेशन), कारा प्रशासन के पदाधिकारी तथा पीएलवी मनोरंजन शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उमेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रत्येक बंदी को संविधान एवं विधि द्वारा प्रदत्त निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने का अधिकार है। प्रिजन लीगल एड क्लिनिक बंदियों और न्याय व्यवस्था के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है तथा यह सुनिश्चित करता है कि आर्थिक अथवा अन्य कारणों से कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने अपने संदेश में कहा कि: “राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक बंदी तक समयबद्ध एवं प्रभावी विधिक सहायता पहुँचे। प्रिजन लीगल एड क्लिनिक केवल कानूनी परामर्श का केंद्र नहीं, बल्कि न्याय तक समान पहुँच सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निरंतर यह प्रयास कर रहा है कि प्रत्येक पात्र बंदी को विधिक सहायता, विधिक परामर्श एवं आवश्यक कानूनी सेवाएँ सहज रूप से उपलब्ध हों।” कार्यक्रम के दौरान बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, प्रिजन लीगल एड क्लिनिक की भूमिका, विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा उनके विधिक अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि कारागार में निरंतर विधिक जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर बंदियों को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक बनाया जाता रहेगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 12, 2026

पताही CHC में महा-लापरवाही! बंद कमरे में कैद रहा ऑक्सीजन सिलेंडर, तड़पकर मर गया गरीब चाय दुकानदार, परिजनों का फूटा गुस्सा!

#BiharHealthSystem #MotihariNews #PatahiCHC #GroundReality #PublicIssue #BreakingNews #shiningpatahi #biharnews #crimenews

पताही CHC में महा-लापरवाही! बंद कमरे में कैद रहा ऑक्सीजन सिलेंडर, तड़पकर मर गया गरीब चाय दुकानदार, परिजनों का फूटा गुस्सा! #BiharHealthSystem #MotihariNews #PatahiCHC #GroundReality #PublicIssue #BreakingNews #shiningpatahi #biharnews #crimenews

Motihari, East Champaran | Jul 12, 2026