छतरपुर में कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में चल रहे श्रद्धा सुमन अभियान के तहत आज 09 मार्च दोपहर करीब 3:00 बजे एक और लंबित प्रकरण का निराकरण किया गया। जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने प्रदीप कुमार राजपूत को जनपद पंचायत लवकुशनगर की ग्राम पंचायत ज्यौराहा में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा।