बांका: आईसीडीएस समीक्षा बैठक में डीएम सख्त, लापरवाही पर वेतन स्थगित करने का निर्देश
Banka, Banka | Jun 30, 2026 बांका डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में मंगलवार की दोपहर एक बजे समेकित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर्स की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि सभी लाभार्थियों का फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से सत्यापन एक सप्ताह के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए।