खुडैल: नर्मदा लाइन को लेकर राहत की खबर शनिवार से पानी की सप्लाई होगी सुचारू निगम की टीम ने क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त किया श
Khudel, Indore | Jun 5, 2026 क्षेत्र में नर्मदा थर्ड फेज की मुख्य ट्रंक लाइन फूटने से इंदौर की जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई थी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण शहर की जल टंकियों तक पानी नहीं पहुंच पाया और कई क्षेत्रों में जल संकट की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही निगम, नर्मदा परियोजना और तकनीकी अमले की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया।