समस्तीपुर: धुरलख गांव में आग तापने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से झुलसी, DMCH किया गया रेफर
बुधवार की सुबह आग तापने के दौरान एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। महिला की पहचान विमलेश गिरी पति चंद्रभूषण प्रसाद निवासी धुरलख मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।