समस्तीपुर: कर्पूरीग्राम के रहने वाले पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न अवॉर्ड मिलने की घोषणा पर परिवार में खुशी की लहर
समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम के रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न अवार्ड की घोषणा पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने इस घोषणा पर परिवार के सदस्यों के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस घोषणा से पूरे जिले में खुशी की लहर दौर गई है।