समस्तीपुर: कर्पूरी ग्राम में जननायक कर्पूरी जन्म शताब्दी समारोह को लेकर पूरा इलाका पुलिस छावनी में हुआ तब्दील
24 जनवरी को कर्पूरी ग्राम में होने वाले जननायक कर्पूरी जन्म शताब्दी समारोह को लेकर पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। गांव के कई जगहों पर बैरियर बनाया गया है। जहां पर पुलिस कर्मी के अलावे मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है।सुरक्षा को लेकर पूरे गांव में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।