गाज़ीपुर: गंगा में समाया ट्रेलर, मिला सिर्फ खलासी का कटा हुआ हाथ, कलाई देखकर पिता बिलख पड़ा, प्रशासन पर फूटा गुस्सा
गाजीपुर में 5 दिन पहले वीर अब्दुल हमीद सेतु से गंगा नदी में गिरे ट्रेलर हादसे में अब दर्दनाक मोड़ आ गया है। जहां ड्राइवर का शव पहले ही बरामद हो चुका है, वहीं खलासी का शव अब तक नहीं मिल पाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान खलासी बिट्ठल गुप्ता का शव ट्रेलर में फंसा दिखाई दिया। जिसके बाद गोताखोर उसकी कलाई में रस्सी बांध कर शव निकालने का प्रयास किया।