अगिआंव: बिहार के नामी उद्योगपति की पटना में गोली मारकर हत्या, माले विधायक ने पुलिस और नीतीश सरकार पर उठाया सवाल
बिहार के नामी उद्योगपति की पटना में गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस मामले में अगिआंव के भाकपा माले के विधायक शिवप्रकाश रंजन ने बिहार पुलिस और नीतीश सरकार के कार्यशाली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि आखिर यह परिवार कब तक बलि देता रहेगा? बीते 20 दिसंबर 2018 को हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में इन्हीं गोपाल खेमका के बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।