सहारनपुर: फर्जी आईडी बनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पीड़ित युवक ने साइबर थाने में दी तहरीर
सहारनपुर के समीर उर्फ समीउर्रहमान ने रविवार दोपहर 3:00 बजे आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान से फर्जी आईडी बनाकर उसकी तस्वीरें एडिट कर शेयर कीं और उसे बदनाम कर धार्मिक माहौल खराब करने की कोशिश की। समीर ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी है और प्रार्थना पत्र में फर्जी प्रोफाइल का यूआरएल, संपादित फोटो की छायाप्रतियां संलग्न की हैं।