नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय, नर्मदापुरम में संगठनात्मक व्यवस्था के तहत पार्टी द्वारा आवंटित दिवस पर नागरिकों एवं कार्यकर्ता साथियों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं, सुझावों एवं विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।