सगड़ी: जीयनपुर थाना की पुलिस टीम ने हत्या के विवाद में वांछित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, चाकू, डंडा और राड बरामद
आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में जीयनपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह व मय हमराह फोर्स ने बारात में मामूली विवाद में हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों रामभजन निषाद और राममिलन निषाद को रजादेपुर चौराहे से गिरफ्तार किया । पुलिस ने संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।