औरैया: दिबियापुर कस्बा के भगवतीगंज निवासी सर्राफा व्यापारी से ₹5 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस कर रही है जांच
दिबियापुर। कस्बा के मोहल्ला भगवतीगंज के सराफा व्यापारी राजेश कुमार सोनी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने के आरोपी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। व्यापारी ने आरोपी अमित कुमार यादव उर्फ गोगा पर कॉल करने की आशंका जताई थी।इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी। गिरफ्तार कर आरोपी को पूछताछ के बाद शांतिभंग मैं चालान किया गया।