पालोजोरी: पिपरा गांव में घरेलू काम करने के दौरान एक महिला को सांप ने काटा हालत गंभीर सदर अस्पताल में इलाज
पिपरा गांव में सोमवार सुबह तकरीबन 9:00 बजे घरेलू काम करने के दौरान एक महिला को सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर होने लगी मामले की जानकारी उनके परिजन को होते ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।