शामली: शामली के बाबरी थाने की पुलिस ने साइबर ठगी के बाद पीड़ित को वापस कराई ₹41 हजार की रकम
Shamli, Shamli | Jul 8, 2026 बुधवार की शाम 4 बजे थाना बाबरी पुलिस ने बताया कि 11 जून को बाबरी निवासी हितेश कांत शर्मा ने अज्ञात ठग पर खाते से 41 हजार की धोखाधड़ी करने की शिकायत की थी। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए बैंक व अन्य एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके बाद पीडित को सफलतापूर्वक ₹41 हजार रूपए की धनराशि वापस करा दी गई है।