सुसनेर: पूर्व नप अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा, कैलाश विजयवर्गीय ने दिलाई सदस्यता
शुक्रवारिया बाजार स्थित BJP मंडल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन के निवास पर आज शनिवार की शाम साढ़े 6 बजे पूर्व नप अध्यक्ष लक्ष्मी राहुल सिसोदिया ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जिला प्रभारी मंत्री नागर सिह चौहान, जयदीप पटेल व जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने सिसोदिया को सदस्यता दिलवाते हुए भाजपा का दुपट्टा पहनाकर के स्वागत किया।