पूर्णिया पूर्व: रामबाग स्थित आवास पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने दही-चूड़ा भोज का किया आयोजन
उत्तरायण पर्व मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार को पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के रामबाग स्थित आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया।इस भोज में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवीयों, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं, डॉक्टर, अधिवक्ताओं और आम जनो ने हिस्सा लिया।सुबह 09 बजे आरम्भ भोज का सिलसिला देर शाम करीब6 बजे तक जारी रहा।