जखनिया: सादात में 2 वर्षों से पथराव के चलते मुहर्रम को लेकर हाई अलर्ट, डीएम-एसपी ने ताजियादारों के साथ की बैठक
आगामी मुहर्रम को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा शनिवार को सादात थाने पहुंचे। यहां उन्होंने ताजियादारों, धर्मगुरुओं और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।