बेमेतरा कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आयोजित जन चौपाल में जिलेभर से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ एवं मांगों को अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज के समक्ष रखा। जन चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें, मांगपत्र और सहायतार्थ आवेदन बड़ी संख्या में प्राप्त हुए।