सदर: दुर्गाकुंड में मां कुष्मांडा को अर्पित हुआ कलश जल, 108 कन्याओं का पूजन कर संपन्न हुई देवी भागवत कथा
वाराणसी। डाफी स्थित कमला आर्शीवाद वाटिका में आयोजित नव दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का मंगलवार को विधि-विधान के साथ समापन हुआ। कथा के समापन अवसर पर दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा देवी मंदिर में कलश का जल अर्पित किया गया और 108 कन्याओं का पूजन किया गया।