कानपुर: नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनावती मार्ग स्थित सब्जी मंडी में दिखा मगरमच्छ, पुलिस ने लोगों की मदद से मगरमच्छ को पकड़ा
नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मैनावती मार्ग स्थित सब्जी मंडी में लगभग 8 फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों के द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से मगरमच्छ को पकड़ा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी।