बरेली: बरेली के होटल पर 25 लोगों ने किया धावा, तोड़फोड़ कर ट्रक में भरकर ले गए लाखों का सामान
बरेली के किला थाना क्षेत्र के मिनी बाईपास चौराहे पर चल रहे एक होटल को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। होटल संचालक मनोज कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि मकान मालिक डॉ. राकेश कुमार भारद्वाज अपने भाई और 20-25 लोगों के साथ होटल पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, होटल का सामान ट्रक में भरकर ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने वर्ष