फतेहपुर: थरियांव के चक मुगल में घर में काम कर रही किशोरी को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती
चक मुगल गांव निवासी मनीष कुमार की 11 वर्षीय पुत्री माही देवी आज सुबह अपने घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी वहां छिपे हुए जहरीले सांप ने उसको काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर