मिर्ज़ापुर: पुतलीघर चिमनी के पास से पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 12 एंड्राइड मोबाइल और दो बैटरी बरामद
कटरा कोतवाली पुलिस ने पुतलीघर चिमनी के पास से दो शातिर चोरों को मंगलवार को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों अभियुक्त शेखर चंद्र उर्फ काजू पुत्र वंशीलाल एवं शुभम पुत्र शिवबली दोनों अनगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 12 एंड्राइड फोन और दो बैटरी बरामद किए हैं।