मिर्ज़ापुर: विवाहिता को कढ़ाई देने के बहाने बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या का आरोप, विंध्याचल के एक गांव का मामला
विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को कढ़ाई देने के बहाने बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या का आरोप लगाकर पीड़ितों ने डीएम और एसपी को मंगलवार को पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि 13 अगस्त 2025 की रात 8:30 बजे विपक्षी उनके घर मोटरसाइकिल से आए थे। खाना बनाने को लेकर कढ़ाई ले गए थे और विवाहिता को फोन कर कढ़ाई देने के लिए बुलाया था।