मिर्ज़ापुर: मिर्जापुर ऑटो ड्राइवर चालक सेवा समिति ने टेंपों और ई-रिक्शा पर क्यूआर कोड, मालिक का नाम व नंबर लिखवाने की की मांग
मिर्जापुर ऑटो ड्राइवर चालक सेवा समिति ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में डीएम पवन कुमार गंगवार को पत्र सौंपकर टेंपो, ई रिक्शा वाहन पर क्यूआर कोड एवं वाहन मालिक का नाम व नंबर समेत अन्य मांगों को लेकर डीएम को पत्र सौंपा। अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति ने कहा कि वर्तमान में फर्जी तरीके से तीन हजार ई रिक्शा और कुछ टेंपों नगर में चल रहे हैं। जिस पर सख्ती की जरूरत है।