मंडला: मां नर्मदा उत्तरवाहिनी परिक्रमा के लिए पुणे से मंडला पहुंचा श्रद्धालु समूह, किले में पूजन कर किया शुभारंभ
Mandla, Mandla | Nov 10, 2025 चौमासा खत्म होते ही इस वर्ष पुणे से श्रद्धालुओं का एक समूह चैत्र माह के अतिरिक्त समय में भी उत्तरवाहिनी परिक्रमा करने मंडला पहुंचा है। यह समूह 9 नवंबर को मंडला पहुंचा और महाराजपुर स्थित राधाराज आश्रम में रात्रि विश्राम किया। 10 नवंबर की सुबह 11 बजे आश्रम प्रबंधक घनश्याम बर्मन ने पूरे समूह को व्यास नारायण मंदिर, किला वार्ड तक छोड़े। जहां से परिक्रमा शुरू हुई।