धनवार: बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला, JCB से की गई कार्रवाई
धनवार प्रखंड में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई घोड्थम्भा के मौजा डुमरडीहा स्थित खाता संख्या–3, प्लॉट संख्या–6 की उस जमीन पर की गई, जो लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन है। प्रशासनिक टीम जैसे ही अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों ने विरोध जताया।