मानसी: रघुनाथपुर में बाइक के ठोकर से एक युवक जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
Mansi, Khagaria | Mar 27, 2024 खगड़िया बेगूसराय सीमा पर रघुनाथपुर में बाइक के ठोकर से एक युवक जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान गंगौर थाना क्षेत्र के रहुआ के रहने वाले संजीव कुमार के रूप में किया गया है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि रघुनाथपुर में पीछे से बाइक में ठोकर मार दिया जिससे संजीव कुमार जख्मी हो गए।